13 दिन में दो गुने हो रहे हैं मामले, उत्‍तराखंड में अचानक बढ़े मामले, जानें राज्‍यवार आंकड़े

13 दिन में दो गुने हो रहे हैं मामले, उत्‍तराखंड में अचानक बढ़े मामले, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना के मामले नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहे हैं। रविवार की सुबह तक देश में कोरोना के कुल कन्‍फर्म मामले 1 लाख 31 हजार को पार कर गए हैं। सबसे अधिक मामले अब भी महाराष्‍ट्र और वहां भी मुंबई में सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर उत्‍तराखंड और ओडिशा में अचानक नए मरीजों के मामले तेजी से बढ़े हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 73560 पर पहुंच गई है। अभी तक 54440 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 3867 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 131868 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 6767 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 2657 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 147 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को पूरे देश में 6654 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 8 हजार 623 टेस्‍ट हुए हैं। शनिवार की सुबह तक देश में कुल 28 लाख 34 हजार 798 टेस्‍ट हुए थे मगर रविवार की सुबह तक ये आंकड़ा 29 लाख 43 हजार 421 पर पहुंच गया। रविवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार कुल टेस्‍ट की संख्‍या 30 लाख 50 हजार तक पहुंच गई है।

दुनिया के मुकाबले भारत का हाल

रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 54 लाख 69 हजार 558 मरीज थे जिसमें से 22 लाख 86 हजार 374 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 45 हजार 330 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर इन आंकड़ों से भारत के आंकड़े मिलाएं तो पूरी दुनिया के कुल मरीजों का करीब 2.41 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और पूरी दुनिया के ठीक हो चुके मरीजों में से 2.4 फीसदी भारत के मरीज हैं। मौत के मामले में भारत का आंकड़ा पूरी दुनिया से बेहतर है और पूरी दुनिया में हुई मौतों में से सिर्फ 1.1 प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

शनिवार और रविवार के बीच देश में कोरोना की वजह से जो 147 मौतें रिपोर्ट हुई हैं उसमें से 110 मौतें सिर्फ तीन राज्‍यों में हुई हैं। देश में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्‍य महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 60 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है। इसके बाद गुजरात में 29 मौतों की खबर है। अन्‍य राज्‍यों में दिल्‍ली में 23, मध्‍य प्रदेश में 9, राजस्‍थान में 7, तमिलनाडु में 5, बंगाल में 4, तेलंगाना में 4, उत्‍तर प्रदेश में 3 और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, झारखंड और उत्‍तराखंड में 1-1 मरीज की मौत हुई है।

राज्‍यों का हाल

रविवार को सामने आए 6767 नए मरीजों में से 9 राज्‍य ऐसे हैं जहां 200 से अधिक नए मरीज पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं और इन 9 राज्‍यों में कुल मिलाकर 5504 नए मरीज सामने आए हैं। स्‍वाभाविक रूप से इनमें सबसे ऊपर महाराष्‍ट्र है जहां 2608 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 759, दिल्‍ली में 591, गुजरात में 396, उत्‍तर प्रदेश में 282, राजस्‍थान में 248, कर्नाटक में 216, बिहार में 203, मध्‍य प्रदेश में 201, पश्चि‍म बंगाल में 127, उत्‍तराखंड में 91, जम्‍मू कश्‍मीर में 80, ओडिशा में 80 और तेलंगाना में 52 नए मरीज आए हैं।  

 

 

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2757

1809

56

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

329

55

4

बिहार

2380

653

11

चंडीगढ़ 

225

179

3

छत्तीसगढ़

214

64

0

दादर नगर हवेली

2

0

0

दिल्ली

12910

6267

231

गोवा

55

16

0

गुजरात 

13664

6169

829

हरियाणा

1131

750

16

हिमाचल प्रदेश 

185

61

3

जम्मू एंड कश्मीर 

1569

774

21

झारखंड

350

141

4

कर्नाटक

1959

608

42

केरल

795

515

4

लद्दाख

49

43

0

मध्य प्रदेश 

6371

3267

281

महाराष्ट्र 

47190

13404

1577

मणिपुर

29

4

0

मेघालय

14

12

1

मिजोरम

1

1

0

ओडिशा

1269

497

7

पुडुचेरी

26

10

0#

पंजाब

2045

1870

39

राजस्थान

6742

3786

160

सिक्किम

1

0

0

तमिलनाडु

15512

7491

103

तेलांगना

1813

1065

49

त्रिपुरा

189

153

0

उत्तराखंड

244

56

2

उत्तर प्रदेश 

6017

3406

155

वेस्ट बंगाल

3459

1281

269

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

2338

 

 

भारत में कुल मामले

131868

54441

3867

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus Update: जानिए भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या कितनी पहुंची

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।